⚡ ब्रेकिंग News

निरंकुश थाना स्टाफ की सजा बहोरीबंद थाना प्रभारी को मिली

निरंकुश थाना स्टाफ की सजा बहोरी


बंद थाना प्रभारी को
मिली


 अधीनस्थों पर नियंत्रण न होने के कारण हटाए गए बहोरीबंद थाना प्रभारी, एसपी ने जारी किया फरमान

कटनी। थाने में पदस्थ कर्मचारियों के ऊपर पर्याप्त नियंत्रण न होने के कारण बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को हटाए जाने की खबर सामने आ रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कदाचरण की शिकायतों की जांच में जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी को दंडित करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।

कदाचरण की मिली थी शिकायत

विभागीय सूत्रों के मुताबिक बहोरीबंद थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों के द्वारा आम नागरिकों से रूपयों की मांग किया जाना, सड़क पर वसूली किए जाने की शिकायत लगातार सामने आ चुकी थी। जिसके तहत पहले एसपी ने कार्यवाही भी की थी। वसूली एवं रूपों के लेनदेन में लिप्त पाए गए थाने के स्टाफ पर अंकुश ना लगा पाने के कारण थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को थाने से हटा दिया गया है। फिलहाल बहोरीबंद थाने की कमान किसी को सौंपी नहीं गई है। आगामी दिनों में वहां पर किसी थाना प्रभारी की पदस्थापना की जा सकती है। कटनी रूद्र दत्त पाण्डेय 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...